Advertisement Section
Header AD Image

AAP पार्टी से हुए नाराज़ लोगो ने कांग्रेस का थामा दामन, गोदावरी थापली ने दी सदस्यता

देहरादून श्रेष्ठन्यूज़ संपादक वन्दना रावत :- जिला महासचिव क्षेत्री, उनियाल सहित 60 बूथ अध्यक्षों ने छोड़ी AAP पार्टी

गोरखपुर, यूपी से आये व्यक्ति को मसूरी से आप पार्टी प्रत्याशी बनाने का आरोप

कांग्रेस का थामा दामन, गोदावरी थापली ने दी सदस्यता

आज आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव संजय छेत्री तथा जिला मीडिया प्रभारी गौरव उनियाल ने आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा के साठ बूथ अध्यक्षों के AAP पार्टी की सदस्यता छोड़ दी।

इस अवसर पर संजय क्षेत्री ने पार्टी पदाधिकरियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मसूरी राज्य आंदोलनकारियों की धरती है और यहीं से सर्वप्रथम राज्य आन्दोलन की चिंगारी उठने के बाद एक शोला बनी थी। यहां की जनता ने राज्य के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है।

क्षेत्री ने कहा कि लेकिन आम आदमी पार्टी ने यहां भी गोरखपुर,उत्तर प्रदेश से हाल ही में आए हुए व्यक्ति को प्रत्याशी बना कर प्रथक राज्य की अवधारणा का अपमान ही नहीं किया अपितु उक्त प्रत्याशी को स्थानीय व्यक्ति बता कर जनता को गुमराह भी किया है। कार्यकर्ताओं के बीच हकीकत आने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष था।

जिससे आहत हो कर आज आम आदमी पार्टी के साठ बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के जिला महासचिव संजय छेत्री तथा जिला मीडिया प्रभारी गौरव उनियाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उल्लेखनीय है कि संजय छेत्री मसूरी विधानसभा के बूथ प्रभारी भी थे।संजय छेत्री ने बताया कि जल्दी ही बाकी बूथ अध्यक्ष भी पार्टी को अपना इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गोदावरी थापली को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

संजय छेत्री
जिला महासचिव
आम आदमी पार्टी
देहरादून।

Previous post लम्बे समय से पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे राजेंद्र नौटियाल ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
Next post आज सीएम धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया।