साथ ही बताया कि सरकार की यह एक अहम योजना है ।लेकिन कुछ बालिकाएं इस योजना का लाभ नही ले पा रही थी जिसके लिए ही सम्पूर्ण कैबिनेट के साथियों द्वारा यह महत्वपूर्ण फ़ैसला लिया गया है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की यह घोषणा थी कि नंदा गौरा योजना से जो बालिकाएं लाभ लेने से छूट गई हैं जिनका की भुगतान लंबित चल रहा था ।ऐसी बालिकाओं को हम योजना का लाभ दे।जहां आज कैबिनेट में इस विषय को लाया गया साथ ही इसके लिए धन की स्वीकृति भी हो गई है जो कि लभभग 57 करोड़ की है।कहा कि जैसे ही यह राशि विभाग को उपलब्ध होती है उसके पश्चयात यह राशि छुटे हुए बालिकाओं के खातों में डीबीटी के जरिये भेज दी जाएगी।

