श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड प्रतापनगर के प्रसिद्ध ओनेस्वर महादेव मंदिर देवल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन लगाकर किया अपनी बारी का इंतजार।आपको बता दें कि पिछले साल कोविड-19 के चलते नहीं हो पाया था ओनेश्वर महादेव मंदिर देवल में मेले का आयोजन इस बार पहले की अपेक्षा बहुत अधिक भीड़ देखने को मिल रही है श्रद्धालुओं को बहुत लंबी लाइन लगाकर करना पड़ रहा है अपनी बारी का इंतजार। दूसरी ओर मन्दिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में मेले के मुख्य अतिथि प्रतापनगर ब्लाक प्रमुख प्रदीप चन्द रमोला ने दीप प्रज्वलित कर किया मेले का विधिवत उद्घाटन । उद्घाटन के मौके पर लंबगांव थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह राणा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कपिल जोशी प्रेम सिंह बगियाल एलआईसी के विकास अधिकारी उत्तरकाशी तेजपाल कंडियाल जिला पंचायत सदस्य माजफ प्रमिला देवेन्द्र उनियाल रोशन रांगड़ आदि प्रतापनगर के तमाम प्रधान, छेत्र पंचायत, जिला पंचायत, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद ओनेश्वर महादेव मंदिर देवल में दो दिवसीय मेले के कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में बर्फ चंद रमोला जी ने मय टीम अपने संगीत वाद्य यंत्रों के साथ दी ओनेस्वर महादेव पर लिखे अपने भजनों व सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति।