प्रदेश में 21 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप का मौका

प्रदेश में 21 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप का मौका

देहरादून, 13 नवम्बर। इंटर्नशिप योजना को पायलेट आधार पर लागू करने के लिए कौशल विकास विभाग को नोडल बना दिया है। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 5000 रुपये का मासिक भत्ता भी मिलेगा।

प्रदेश के 21 से 24 वर्ष की आयु के उन नौजवानों के लिए इंटर्नशिप करने का मौका है, जो किसी पूर्णकालिक रोजगार में नहीं हैं और जिनके परिवार की सालाना आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं है। ऐसे नौजवानों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना बनाई है।

प्रदेश के 1796 युवा चिन्हित
शासन ने राज्य में इस योजना को पायलेट आधार पर लागू करने के लिए कौशल विकास विभाग को नोडल बना दिया है। अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल योजना के संपर्क अधिकारी होंगे। राज्य योजना के मानकों की परिधि के अनुसार अभी तक 1796 युवाओं को चिह्नित किया गया है।

चुने गये लोगों को मिलेगा 5000 रुपये मासिक भत्ता 
इन सभी युवाओं को अपने ट्रेड का अनुभव लेने के लिए इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 5000 रुपये का मासिक भत्ता भी मिलेगा।

bureau