भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया ।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया ।

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों के कष्टों पर संवेदना व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा और सुशासन के विचारों के साथ उनकी मदद का आह्वाहन किया ।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेश के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी । इस दौरान वहां मौजूद लोगों को उन्होंने देश के स्वाभिमान और संविधान की रक्षा और विकास के लिए पंच प्रण के सिद्धांतों की शपथ दिलाई । अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, इस पुण्य अवसर पर हम सबको प्रधानमंत्री मोदी जी के कथनानुसार 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बनाने के संकल्प को पूरा करने का प्रण लेना है । इस मौके पर राज्य में आई मानसूनी आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अत्यधिक बरसात के चलते जगह जगह जनहानि, पशुहानि, भूमि हानि हुई है साथ ही सड़क, पुल, भवन बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुए हैं । हमारी पूरी संवेदना उनके साथ है और सरकार पूरी मजबूती के साथ आपदा प्रबंधन में जुटी है । उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हम सबको पार्टी के मूल सिद्धांत सेवा और सुशासन का आग्रहपूर्वक पालन करना है । हमारे कार्यकर्ता जहां जितना संभव है उतनी मदद आपदा प्रभावितों और जनता के मध्य इस संकट में साथ खड़े रहें। इस अवसर पर पार्टी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष  मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

bureau